Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 32 लोगों की मौत

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अधक्वारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव अभियान जारी है।

27 Aug 2025

वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 32 लोगों की मौत

कटरा। जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण मंगलवार को हुए भूस्खलन में 32 लोगों की मौत हो गई है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी।

भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अधक्वारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अधक्वारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि चक्की नदी में मिट्टी के कटाव और अचानक आई बाढ़ के बाद पठानकोट कैंट और कंड्रोरी के बीच डाउन लाइन पर यातायात बाधित होने के कारण 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गई थीं। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है और एनडीआरएफ की टीम भी वहाँ पहुँच रही है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। सिन्हा ने कहा कि अधिकारी भारी बारिश के बीच जम्मू संभाग में स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और लोगों से सलाह के पालन का आग्रह किया है।

अमित शाह से बात करने के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री से फोन पर बात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर, खासकर जम्मू प्रांत की स्थिति के बारे में जानकारी दी जहाँ भारी और लगातार बारिश ने बहुत नुकसान पहुँचा है और सामान्य जीवन में व्यवधान पैदा किया है।

जल्द से जल्द फोन/डेटा कनेक्टिविटी बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 32 लोगों की मौत
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अधक्वारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News